पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): भीषण गर्मी को देखते हुए युवाओं ने निशुल्क प्याऊ जल की व्यवस्था की। जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही वैसे वैसे इस बढ़ती गर्मी से जनता बेहाल दिख रहे थे ऐसे मे कुछ युवाओं द्वारा अच्छी पहल की गई। इसमें सिटी के युवाओं द्वारा रास्ते चलते राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। कड़कड़ाती धूप के बीच शरबत मिलने पर लोगों ने आशीर्वाद दिया।
चौक स्थित मिर्चाई गली के मोड़ पर स्थानीय युवाओं ने भीषण गर्मी मे लगातार लोगों को शरबत पिलाने का काम किया। इस मौके पर युवाओं का कहना था की हमलोगों के द्वारा गर्मी में राहगीरों के लिए निःशुल्क शरबत की व्यवस्था की गई, ताकि रास्ते चलते राहगीरों को कुछ हद तक राहत मिल सके। इस पहल से लोगों के द्वारा काफी सराहना भी की जा रही है। इसमें रौनक़ जैन, सौरव कसेरा, आयुष मिश्रा, गौरव कसेरा, साकेत, लक्की रस्तोगी, समर्थ कसेरा, आहगाम सिंह, अभिषेक एवं आहराम शामिल रहे।
