बिहार

पशु एवं मत्स्य संसाधन सचिव ने किया बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के ई.टी.टी. लैब का भ्रमण

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार की सचिव डॉक्टर एन. विजयलक्ष्मी ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थापित ईटीटी एवं आई.वी.एफ लैब का दौरा किया और विश्वविद्यालय द्वारा ईटीटी और आई.वी.एफ में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और आईवीएफ के तमाम प्रक्रियाओं को समझा. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय के नए ईटीटी प्रयोगशाला के निर्माण का भी जायजा लिया और निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उन्होंने ईटीटी व आईवीएफ में किए गए कार्यों पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा किया व इस दिशा में भावी कार्य एवं योजनाओं पर विचार विमर्श किया. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह; डीन, बिहार वेटरनरी कॉलेज, डॉक्टर जेके प्रसाद; निदेशक अनुसंधान, डॉ वीके सक्सेना आदि मौजूद थे।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: