बिहार

संगत की सुविधाओं हेतु नई वातानकुलित बस तख्त पटना साहिब को मिली

पटना(न्यूज क्राइम 24): तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब की कमेटी के द्वारा संगत की सुविधाओं हेतु नई वातानकुलित बस टाटा मोटर्स एवं मोर्या मोटर्स के सहयोग से ली गई है। आज बस के तख्त पटना साहिब पहुंचने पर अरदास कर बस का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सदस्य राजा सिंह, महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लो, मैनेजर हरजीत सिंह मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

सः गुरविन्दर सिंह उपाध्यक्ष तख्त पटना साहिब कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले समय से संगत की बढ़ती हुई गिनती को देखते हुए यह मांग आ रही थी कि नई बसें खरीदी जायें जिसके माध्यम से संगत को राजगीर सहित अन्य गुरद्वारों के दर्षन हेतु भेजा जा सके। उसी के चलते कमेटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही सहित सभी प्रबन्धकों ने नई बस खरीद कर संगत की सेवा में सर्पुद की है। आने वाले समय में और बसें भी खरीदी जायेंगी। उन्हांेने बताया कि इसमें टाटा मोटर्स एवं मौर्या मोटर्स का बहुत सहयोग कमेटी को मिला है जिसके चलते खरीद में काफी छूट कमेटी को मिल पाई है। टाटा मोटर्स एवं मौर्या मोटर्स के अधिकारियों का तख्त साहिब पहुंचने पर तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानिन्त किया।

Related posts

कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है रालोमो : संयुक्त बैठक में दिखी सादगी की मिसाल

चाणक्य चेतना परिषद ने मां ब्लड सेंटर में लगाया रक्तदान शिविर, 46 लोगों ने किया रक्तदान

जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर इको टूरिज्म विकसित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

error: