बिहार

सड़क हादसा में बाइक सवार एक युवक की मौत एक जख्मी

नालंदा(राकेश): नालंदा बिंद थाना क्षेत्र के उतरथू गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है जबकि जख्मी दरियापुर निवासी अरुण बिंद है । प्रत्यक्ष प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रहुई से बिंद की ओर जा रहे थे इसी दौरान उतरथू गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।

Advertisements
Ad 1

जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ से सदर अस्पताल लाया गया जान चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरे युवक को इलाज के बाद चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया। बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है । शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related posts

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में भर्ती

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, सड़क किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव

मोहर्रम ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी गोपाल मिश्रा घायल!

error: