बिहार

आप नेता बब्लू प्रकाश जेल से हुए रिहा

पटना(न्यूज क्राइम 24): वार्ड नंबर 53 के उत्तरी गली स्लम बस्ती के पुनर्वास मामले में पटना जिलाधिकारी से विवाद मामले में गिरफ्तार आप नेता बब्ल्लु प्रकाश आज कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए I बब्ल्लु प्रकाश की रिहाई पर आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि बब्ल्लु प्रकाश को गरीबों की आवाज मजबूत करने की सजा दी गई थी परंतु जेल और पोलिस की दवाब मे बब्ल्लु प्रकाश की आवाज को किसी भी तरह दवाया नहीं जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

अपनी रिहाई के पश्चात बब्ल्लु प्रकाश ने कहा कि सच्चाई की राह पर चलते हुए उत्तरी गली से उजाडे गए गरीबों की लडाई लड़ता रहूँगा I उन्होंने कहा कि पटना के जिलाधिकारी को फिर से एक बार मसूरी भेज कर ट्रेन्निंग करवाने की जरूरत है I जिलाधिकारी महोदय जब एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पर थप्पड़ चला सकते हैं तो आम आदमी अपनी परेशानी लेकर उनके पास कैसे जा सकता है I उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के कृतियों को लेकर मैं अपनी बात सही प्लेटफॉर्म पर रखूँगा I

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: