बिहार

राष्ट्र के विकास में एनसीसी की भूमिका के महत्व के बारे मे बताया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): किला रोड स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में एन.सी.सी. कैडेट्स की तरफ से एन.सी.सी. के उद्देश्य और महत्व को प्रस्तुत करती हुई पोस्टर प्रदर्शनी रखी गई।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) कनक भूषण मिश्र ने राष्ट्र के विकास में एन.सी.सी. की भूमिका को रेखांकित किया और ‘नेशन फर्स्ट’ की संकल्पना पर जोर दिया। कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. ए.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में कैडेट्स ने एन.सी.सी. को लेकर जन जागरूकता लाने हेतु आवश्यक संदेशों से पोस्टरों को सजाया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. पुष्पा सिन्हा, डॉ. रेशमा सिन्हा आदि शिक्षक उपस्थित थे। एस.यू.ओ. राजकुमार, सार्जेंट किरण कुमारी, सार्जेंट अंजली कुमारी, सार्जेंट रवि रंजन आदि एन.सी.सी. कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

error: