बिहार

दवा लेकर लौट रहे युवक की चली गयी जान

नालंदा(राकेश): अस्थावां थाना क्षेत्र के बलवापर गांव के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक महमदपुर-बेलदरिया निवासी नंदेलाल चौहान का 28 वर्षीय पुत्र अजीत चौहान है। परिवार ने बताया कि युवक एक दोस्त के साथ पुत्र की दवा लेकर अस्थावां बाजार से लौट रहा था।

उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गया। पुलिस दोनों जख्मी को सदर अस्पताल लाई । जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक पेट्रोल पम्प पर काम करता था | शुक्रवार को बच्चे की तबियत ख़राब होने पर घर आया था |  थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: