बिहार

सेहतमंद जींदगी के लिये नियमित रूप से अपनी सेहत का जांच कराना जरूरी

अररिया(रंजीत ठाकुर): भरगामा प्रखंड अंतर्गत धनेश्वरी गांव स्थित विकास भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समय पर लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर जरूरी प्रयास किया जा रहा है। शहर से लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में बसे लोगों तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में जरूरी पहल किया जा रहा है। ताकि स्वस्थ भारत व समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके।इसी कड़ी में भरगामा प्रखंड के धनेश्वरी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था बेयर फाउंडेशन इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा किया गया।

शिविर में स्थानीय ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श व नि:शुल्क दवाएं दी गयी।
समय रहते जांच कराने से इलाज होता है आसान
शिविर में भाग ले रहे चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने कहा कि हमारे लिये स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। सुखद व सफल जीवन के लिये हमारा पूरी तरह स्वस्थ रहना जरूरी है। बार-बार बीमार पड़ने से हमारी मानसिक क्षमता प्रभावित होती है। इससे हमारा सर्वांगीण विकास बाधित होता है। इसलिये समय-समय पर हमें अपना स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिये। ताकि बीमारी का समय पर पता लगाया जा सके। इससे गंभीर से गंभीर बीमारी का भी इलाज आसानी से संभव है।

Advertisements
Ad 1

शिविर में जांच व दवा का था नि:शुल्क इंतजाम
पीरामल स्वास्थ्य के कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार विपुल ने बताया कि शिविर में लोगों का जरूरी स्वास्थ्य जांच करते हुए जरूरी चिकित्सकीय परामर्श व दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। शिविर में एएनएम ममता कुमारी, माधुरी कुमारी एवं फार्मासिस्ट संजय कुमार द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें उचित दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इस क्र में उच्च जोखिम वाले मरीजों को चिह्नित करते उच्च स्तरीय सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: