बिहार

जल जमाव के समाधान को लेकर पटना नगर निगम के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श

पटना(न्यूज क्राइम 24): वार्ड नम्बर-28 के होटल मौर्य लोक और रामगुलाम चौक पर बरसात होने पर होने वाले जल जमाव के समाधान के लिए वार्ड 28 के पार्षद विनय कुमार पप्पु एवं वार्ड 37 के वार्ड पार्षद संजीव आनंद संजु ने BUDICO के MD, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त (सफाई), NCC और बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, BUDICO/नगर निगम के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता नगर निगम के NCC के नगर प्रबंधक, वार्ड 28 और 37 के प्रभारी सफाई निरीक्षक के साथ विमर्श किया कि जल जमाव के निदान कैसे किया जाए।

वार्ड नम्बर-28 के पार्षद विनय कुमार पप्पु ने उपस्थित पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि एसपी वर्मा रोड के सम्प के इनपुट लाइन को नए सिरे से बनाया जाए अन्यथा जो समस्या आज मौर्य होटल और राम गुलाम चौक पर हो रहा है वही समस्या स्टेशन रोड, एक्जिबिषन रोड, डाक बंगला रोड, फ्रेजर रोड के साथ कई महत्वपूर्ण इलाकों में भी होगी।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: