बिहार

विभिन्न ट्रेनों के ठहराव हेतु सांसद रविशंकर प्रसाद ने लिखा रेलमंत्री को पत्र

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र के फतुहा और बख्तियारपुर विधानसभा के यात्रियों की लगातार मांग पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेलमंत्री को पत्र लिखा। ज्ञात हो की पटना रेलवे जंक्शन से फतुहा रेलवे स्टेशन 30/35 किलोमीटर है।

फतुहा एक बड़ा शहर है और इस शहर से बड़ी संख्या में कारोबारी अपने कारोबार के संबध में आते-जाते रहते है साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी स्कूल और कॉलेजों में आते है तथा करौटा धार्मिक क्षेत्र के रूप में भी प्रसिद्ध है जहां मां जगदम्बा स्थान पर हजारों भक्त प्रतिदिन दर्शन करने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचते है उन्हें भी काफी सहूलियत होगी। क्षेत्रवासियों के विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया।

Advertisements
Ad 1

श्री प्रसाद की ओर से बताया गया की फतुहा रेलवे स्टेशन, करौता रेलवे स्टेशन और बंकाघाट रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया गया ताकि यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें। श्री प्रसाद ने बताया की फतुहा रेलवे स्टेशन पर पटना हावड़ा जनशताब्दी (अप:12023, डाउन:12024), पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप:13331, डाउन:13332), पटना कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप:15713, डाउन:15714), पटना सहरसा राज्यरानी एक्सप्रेस (अप:12567, डाउन:12568), पटना हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस (अप:12023, डाउन:12024), करौता रेलवे स्टेशन पर दानापुर राजगीर इंटरसिटी (अप:03233, डाउन:03234), दानापुर साहेबगंज इंटरसिटी(अप:03235, डाउन:03236) और बंकाघाट रेलवे स्टेशन पर हावड़ा दिल्ली जनता एक्सप्रेस (अप:13039, डाउन:13040), कोलकत्ता पटना एक्सप्रेस (अप:13111, डाउन:13112), पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (अप:18620, डाउन:18621) के ठहराव के लिए रेलमंत्री को पत्र लिखा कर अनुरोध किया है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: