बिहार

बिहार में सुधा दूध महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा… 

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार में सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में एक बार फिर इजाफा करने का फैसला लिया है। सुधा दूध और डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली संस्था बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड ने सभी प्रकार के दूध के दामों में वृद्धि का ऐलान किया है। बढ़ा हुआ दाम 24 अप्रैल 2023 से लोगों को देना होगा।

Advertisements
Ad 1

बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक सुधा डेयरी का दूध 24 अप्रैल से दो से तीन रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा.  बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) कहा है कि दूध उत्पादन करने वाले लोगों का पैसा बढ़ाया जा रहा है, इसके कारण दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है. कॉम्फेड के अधिकारियों ने कहा कि सुधा फुल क्रीम दूध की कीमत अब 59 के बजाये 62 रुपये होगी. 24 अप्रैल से टोन्ड मिल्क की कीमत 49 रुपए लीटर होगी. सुधा गाय का दूध अब 52 रूपए प्रति लीटर के दर से मिलेगा. सभी तरह के दूध में 2 से 3 रूपए की बढ़ोतरी की गयी है।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: