बिहार

पटना जंक्शन पर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

पटना(अजीत यादव): सोमवार को रेसुब/पटना के अधिकारी व जवानो के साथ सिपिडीएस पटना की टीम द्वारा यात्री सुरक्षा, अपराधी गतिविधियों की निगरानी हेतु प्लेटफार्म पर गश्त करने के क्रम में 01 व्यक्ति एवं 01 महिला प्लेटफार्म सं. 01 के एसी वेटिंग हॉल एवं पार्सल के बीच वाले रास्ते से संदेहास्पद स्थिति में निकलते देखा गया, उन्हें रुकने को कहा गया परंतु तेजी से निकलने लगे।

इस पर उन्हें रोका गया. इन दोनो की तलाशी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है.गिरफ्तार लोगो मे आकाश कुमार, पिता बबलू शर्मा, आदमपुर, थाना- गिरियक, जिला- नालंदा तथा महिला मुन्नी देवी, पति-सुनील साव निवासी राम लखन पथ, वार्ड नं- 57, पटना शामिल है . उनके कब्जे से 03 बैग में रखे गए 100 अदद मैक डोनाल्ड व्हिस्की 180 ml तथा 06 ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की 750 ml बरामद किया गया।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!