बिहार

कार सवारों को लोडेड कट्‌टा के साथ चार हुआ गिरफ्तार!

नालंदा(राकेश): लहेरी थाना पुलिस सोमवार की शाम रामचंद्रपुर बस स्टैंड के समीप कार्रवाई कर चार कार सवारों को लोडेड कट्‌टा के साथ गिरफ्तार कर ली। बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से जमा हुआ था। उसी दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई।गिरफ्तार बदमाशों में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के धनामा गांव निवासी राजेश कुमार का पुत्र आकाश कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह का पुत्र हर्ष राज, नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र के पदमबीघा निवासी शिवकुमार सिंह का पुत्र शैलेंद्र कुमार और इस्लामपुर थाना क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह का पुत्र सबीर कुमार सिंह है।

Advertisements
Ad 1

डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि रविवार को देर शाम लहेरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार पर कुछ बदमाश बस स्टैंड के समीप हथियार और कारतूस के साथ अपराध की योजना बना रहे हैं । इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर चार युवकों को पकड़ा तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया है गिरफ्तार बदमाश के ऊपर नूरसराय में डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट समेत दर्जनों कांड दर्ज हैं । छापेमारी में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दरोगा पंकज कुमार सिंह, शैलेश कुमार झा, मिथिलेश कुमार व अन्य शामिल थे।

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

error: