बिहार

उत्पाद विभाग ने खदेड़ कर शराब के साथ बोलेरो वाहन को पकड़ा

20230315 092718

जमुई(मो० अंजुम आलम): उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को अवैध शराब के साथ भाग रहे एक बोलेरो वाहन को खदेड़ कर शहर के अतिथि पैलेश के पास से पकड़ लिया।साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर उत्पाद थाना लाया गया है, जहां बोलेरो वाहन में बने तहखाना से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।गिरफ्तार चालक की पहचान दरभंगा जिले के पिरोडीह गांव निवासी विद्यानंद ठाकुर के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि विभाग के निर्देश पर सोनो चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान सूचना मिली कि झारखंड से एक बोलेरो वाहन में शराब की तस्करी की जा रही है।

सूचना के बाद उक्त बोलेरो वाहन की घेराबंदी की गई लेकिन बोलेरो वाहन काफी रफ्तार में भागने लगा। जिसका पीछा किया गया और खदेड़ कर अतिथि पैलेस के पास से उसे पकड़ा गया।जब बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई तो बोलेरो वाहन में बने तहखाना से कुल 172 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।।।।। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की खेप झारखंड से दरभंगा ले जाई जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को जेल भेजा जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!