क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का खूनी तांडव जारी है,एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के धबलपुरा अखाड़ा के पास की है। जहां मंजय नामक युवक कुछ लोगों के साथ अपने घर के पास ही बैठा हुआ था। तभी बेखौफ अपराधियों ने मंजय नामक युवक को गोली मार दी। जिसे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद मौके वारदात से पुलिस को तीन खोखे मिले है।

Advertisements
Ad 1

हत्या मामले मे पुलिस ने बताया कि युवक को सिर में गोली मारी गयी है। जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से तीन खोखे मिले है। फिलहाल किस कारण से युवक को गोली मारी गयी। इसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीँ घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बाईपास थाना के पुलिस मो. कलामुद्दीन ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

Related posts

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा : लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बिहार : 12 जुलाई को शेखपुरा में अवर निरीक्षक मद्य निषेध की परीक्षा

‘बिहार पेंशन दिवस’ पर 97.84 लाख पेंशनधारियों को मिले 1,423.94 करोड़ रुपये

error: