बिहार

पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने मकई के खेत से 123 किलो गाजा किया बरामद

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा से सटे बसमतिया पुलिस एवं बेला एसएसबी के जवानों के द्वारा संयुक्त छापेमारी कर मकई के खेत से 123 किलो गाजा बरामद करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बस मतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से बेला सीमा होकर तस्कर भारी मात्रा में गाजा लेकर मकई के खेत के रास्ते आ रहा है।

सूचना मिलते ही बेला एसएसबी के जवानों को साथ कर मकई के खेत को चारों तरफ से घेर लिया। और तलाशी किया गया जिस दौरान बोरी में रखें गाजा को बरामद करने में सफलता पाई गई, परंतु तस्कर अंधेरे और मकई का खेत का सहारा लेकर मौके से भाग निकला। उक्त मामले में बस मतिया ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई कर रही है।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: