बिहार

श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर महाशिवरात्रि महोत्सव पूजा समिति द्वारा एक दिवसीय श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन पटना सिटी के जंगली प्रसाद लेन अतिप्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमे प्रथम दिन पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन, विधायक नंदकिशोर यादव, सीता साहू समेत कई गणमान्य लोगों ने राम दरबार में हाजिरी लगाई और सुख शांति की कामना की।

इस मौके पर समाजसेवी राम जी योगेश ने सभी का स्वागत कर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर अंजू सिंह, विनित कुशवाहा, अवधेश सिन्हा, संजीव सिन्हा, दिलीप यादव समेत अन्य आयोजन समिति के सदस्यों ने गणमान्य लोगों का स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर जदयू नेता रणवीर नंदन ने श्री रामचरितमानस के गुणगान किए और उन्होंने शंकर जी और पार्वती जी से समाज में शांति और सामाजिक सद्भाव संप्रदायिक सद्भाव बना रहे इसकी कामना की।

Advertisements
Ad 1

वहीं रामजी योगेश ने बताया की 18 फरवरी को 12 बजे दिन से हरी कीर्तन होगा जो की संध्या 4 बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे से रात्रि 7 बजे तक रुद्राभिषेक श्रृंगार, शिव पार्वती विवाह उत्सव एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं 19 फरवरी को दिन के 12 बजे से भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया हैं. आप सभी लोग आए और अपनी हाजरी लगाए।

Related posts

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!

error: