बिहार

महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में जोरों पर चल रहा है रंग-रोगन, एवं सजावट की तैयारी कारीगर लगे हैं अंतिम रूप देने में



अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 108 श्री नरपतनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को सजाने संवारने का काम जोरों पर चल रहा है। चारों तरफ पंडाल बनाया जा रहा है,तो वहीं मंदिर परिसर में स्थित भगवान शनि, माता पार्वती के मंदिरों को भी स्थानीय कारीगरों के द्वारा रंग-रोगन करते सजाने में लगा है।

Advertisements
Ad 1

बिंदेश्वरी कारीगर बताते हैं कि जब से मंदिर का स्थापना हुआ है तब से मेरे ही द्वारा मंदिर का रंग रोगन व सजाने का काम किया जा रहा है। यह शिवमंदिर बरसों पुराना मंदिर है इस मंदिर में सच्चे मन से जो भक्त महादेव का आराधना करते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने बताया स्थानीय शिव भक्तों द्वारा शिव बारात बड़ी धूमधाम से निकाली जाती है। बारात में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। गाजे बाजे के साथ महादेव के बारात में भूत बेताल के साथ श्रद्धालुओं नाचते गाते जाते हैं। माता पार्वती के विवाह को लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

error: