बिहार

पटना विमेंस कॉलेज बीएससी की छात्रा इरम वारसी को माइक्रोबायोलॉजी में मिला गोल्ड मेडल

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के विमेंस कॉलेज में बीएससी की छात्रा इरम वारसी पिता मुजफ्फर आलम को शनिवार को विमेंस कॉलेज सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में टॉपर घोषित करते हुए गोल्ड मेडल से नवाजा गया .

इरम वारसी सब्जीबाग पटना की रहने वाली है. शनिवार को गोल्ड मेडल मिलने के बाद फुलवारी शरीफ में अपने मामा आदिल रशिद के घर खुशियां बांटने पहुंची, जहां पूरे परिवार में उसका जोरदार स्वागत हुआ. गोल्ड मेडल हासिल करने वाली इरम वारसी के मामा आदिल रशीद ने बताया कि पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है

इरम बिटिया को पूरे राज्य में अव्वल अंक लाने पर विमेंस कॉलेज में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया . उन्होंने बताया कि बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी रही है और हमेशा विद्यालय मैं अपने क्लास में अच्छे नंबरों से टॉप करती रही है.

Related posts

मेदांता अस्पताल पहुंचकर नीतीश कुमार ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

जहानाबाद पुलिस केंद्र में फहराया गया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रविशंकर प्रसाद ने आवास पर फहराया तिरंगा, संजय सरावगी भी रहे मौजूद

error: