बिहार

समय-सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करें : आयुक्त

पटना(न्यूज क्राइम 24): आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना-सह-सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार श्री कुमार रवि द्वारा आज बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय स्थित निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसके बाद उन्होंने परिवहन परिसर, फुलवारीशरीफ स्थित निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया आयुक्त-सह-सचिव श्री रवि ने अधिकारियों तथा अभियंताओं को समय-सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया।

परिवहन विभाग अंतर्गत परिवहन परिसर का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। कुल भूमि का क्षेत्रफल 85793 वर्ग मीटर तथा कुल कुर्सी क्षेत्रफल 32350.3 वर्ग मीटर है। आयुक्त श्री रवि ने निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण करते हुए कार्यकारी एजेंसी को 15 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन परिसर में आम जनता के लिए परिवहन कार्यों से संबंधित अत्याधुनिक एवं उत्कृष्ट सुविधाएँ रहेंगी। यहाँ ड्रायविंग/टेस्टिंग सेन्टर रहेगा ।

सेन्ट्रल वर्क शाॅप, स्टोर एवं सीएनजी पम्प की सुविधा रहेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी तथा बिहार स्टेट रोड ट्रान्सपोर्ट काॅर्पोरेशन का अलग-अलग ब्लाॅक रहेगा। डीटीओ ब्लाॅक तथा बीएसआरटीसी ब्लाॅक बी प्लस जी प्लस टू रहेगा। सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी रहेगा। क्षेत्रीय कार्यालय बस टर्मिनल बिल्डिंग (बी प्लस जी प्लस 1) रहेगा।

Advertisements
Ad 1

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। अधिकारियों को फिनिसिंग टच देने का निदेश दिया गया है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। भू-खण्ड का क्षेत्रफल 224.53 एकड़ तथा कुर्सी क्षेत्रफल 1,92,758 वर्ग मीटर है। कार्यारंभ की तिथि 03.09.2021 है।

कार्य पूर्णता की अवधि तीन साल (02.09.2024 तक) है। आयुक्त श्री रवि ने कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि आम जनता को सर्वोत्तम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है। विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग एवं तत्पर है। इस अवसर पर आयुक्त श्री रवि के साथ संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग श्रीमती वर्षा सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, अभियंतागण एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: