बिहार

बाईपास मे पुलिस बर्बरता के खिलाफ वीआईपी पार्टी ने किया थाना का घेराव!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बाईपास में पुलिस बर्बरता के खिलाफ वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाईपास थाने का घेराव किया। इसे लेकर बाईपास इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में बाईपास थाना प्रभारी के खिलाफ नारे लगाते हुए उसे अविलंब सस्पेंड करने की मांग की है।

बताते चलें कि लगभग 20 दिन पहले बाईपास थाने की पुलिस मथनी पर एक चाय दुकानदार को गिरफ्तार करने गई थी। इसी क्रम में वहां के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बाईपास थाने की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को जमकर पिटाई कर दी थी।

इस घटना में पुलिस ने काफी बर्बरता दिखाते हुए महिलाओं और बच्चों को खदेड़ खदेड़ कर पीटा था। इस घटना में कई महिला बुरी तरह घायल हो गई थी और कई महिलाओं का सर फूट गया था। पुलिस की इस पिटाई के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता चला गया।

इस बीच कई बार पुलिस ने शांति समिति की बैठक कर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बाईपास थाना के खिलाफ कई बार वरीय अधिकारियों से मिलकर वहां के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बावजूद भी आम लोगों की बात पर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की।

स्थिति को देखते हुए शनिवार को वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाईपास थाने का घेराव कर दिया। इसे लेकर बाईपास इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाईपास थाना के पदाधिकारी आम लोगों की बात एक नहीं सुनते और बेकसूर लोगों पर अपना पुलिसिया दबाव डालते रहते हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का यह मानना है कि जब तक बाईपास थाना प्रभारी के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: