बिहार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हरा के सेवानिवृत्त वरीय शिक्षक को दी गई विदाई


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हरा उत्तर के वरीय शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं आसपास के अभिभावकों ने विदाई समारोह का आयोजन किया।

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कमलेश्वरी प्रसाद मंडल को शिक्षक वह अभिभावक ने उनके द्वारा विद्यालय में किए गए कार्यों का सरहाना करते हुए कामना किया के उनके बचे हुए जीवन में खुशहाली रहे।

Advertisements
Ad 1

मौके पर समारोह में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह,सहायक शिक्षक रमेश कुमार, रिंकू कुमारी, मनोज कुमार भारती, अमित कुमार, शिक्षा समिति अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, सचिव गीता देवी, ध्रुव कुमार, मनोज यादव,खेलानंद यादव आदि लोग उपस्थित थे। बता दें कि उक्त शिक्षक का कार्यकाल 31 जनवरी 2023 को समाप्त हो गया था। जो मिलनसार अच्छे स्वभाव के छात्र छात्राओं के अभिभावक तुल्य शिक्षक थे।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: