क्राइमबिहार

पुलिस ने शराब व बाइक के साथ एक तस्कर काे धरदबोचा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बसमतिया पुलिस ने बाइक पर लाद कर ले जा रहे भारी मात्रा में शराब जब्त किया।मौके से तस्कर को भी धर दबोचा है। बसमतिया थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नेपाल के तरफ से संदिग्ध स्थिति में एक बाइक सवार बसमतिया के रास्ते सुपौल जा रहा है

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जगत चौक बसमतिया के पास शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। बाइक पर लदे बोरा को जब जांच किया गया तो 34 लीटर 200 एम.एल शराब बरामद हुआ।

गिरफ्तार शराब तस्कर सुपौल जिले के भपटियाही निवासी राजेश कुमार शर्मा उम्र 19 वर्ष पिता सुरेश शर्मा बताया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कागजी कार्रवाई कर आज शुक्रवार को न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया है।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: