बिहार

अमर शहीद जगदेव प्रसाद दांगी जी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का सुटिंग

गया(अरूणनन्जय): भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद दांगी जी के जीवन पर बनने वाली फिल्म का सुटिंग का नवंमा दिन मिथिलेश सिंह दांगी के गांव बरवाडीह में हुई। जहां जगदेव बाबू को स्कूल में पढ़ने जाने आने का दृश्य फिल्मांकन किया गया।

रास्ते में अजब-गजब वेशभूषा को देखते हैं। मौके पर बड़ी संख्या में कलाकारों और सहयोगियों के साथ डायरेक्टर अभिजीत गौरव, फिल्म निर्माण कंपनी के प्रमुख दांगी प्रेम कुमार विधार्थी, वरिष्ठ सहयोगी रमेंश कुमार दांगी, और दांगी शेखर राजा मौजूद रहे।

फ़ुरसत के क्षण में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह दांगी के आवास पर चाय का आनन्द भी लिए।श्री दांगी ने अपने द्वारा लिखित पुस्तक दांगी साहित्य और दांगी तब और अब, फिल्म निर्माणकर्ताओं को भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि आप सब बहुत बड़ा काम कर रहे हैं।

इस फिल्म को जब दर्शक देखेंगे तो जगदेव बाबू की जीवनी से प्रभावित होंगे। फिर जगदेव बाबू का जीवनी विश्व के इतिहास में पढ़ने के लिए परोसे जाएंगे।श्री मिथिलेश सिंह दांगी ने शोषितों पीड़ितों के मसिहा को भारत रत्न दिए जाने की मांग भारत सरकार से की है।श्री दांगी ने विश्वास व्यक्त किया है कि अगर वर्तमान केन्द्र सरकार भारत रत्न का सम्मान नहीं देती है तो आज नहीं तो कल भारत रत्न का सम्मान मिलना तय है।

Related posts

ग्रामीणों के बीच वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

error: