अररिया(रंजीत ठाकुर): भारत में जनसंख्या की अप्रत्याशित तरीके वृद्धि कहीं ना कहीं आने वाले कल के लिए विस्फोटक होती जा रही है। हम दो हमारे आठ की नीति पर रोक व जनसंख्या के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए एक मात्र उपाय है, देश में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानूनलागू हो।
उक्त बातें जनसँख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने के समर्थन में चलाये जा रहे देशव्यापी हस्ताक्षर संग्रह अभियान के तहत गुरुवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के हनुमान नगर भंगही एवं घूरना में जिला महासचिव सत्यवान मालाकार व जिला उपाध्यक्ष कमलेश साह के अगुवाई में आयोजित हस्ताक्षरअभियान सभा को संबोधित करते हुए कही।प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि देश में सख्त जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर फाउंडेशन ना सिर्फ गम्भीर है
बल्कि आने वाले 31मार्च 2023 तक इसके समर्थन में हस्ताक्षर संग्रह अभियान चलाकर एक करोड़ से अधिक लोगों का हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र के माध्यम से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौप कर शीघ्र कानून बनाकर लागू करने का मांग करेगी।मौके पर प्रमुख रूप से फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मृणाल शेखर,जिला महासचिव सत्यवान मालाकार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश साह, गंगा साह,समाजिक कार्यकर्ता संजय राम, वार्ड सदस्य दिलीप यादव, द्वारिका प्रसाद साह, महेश मेहता, मिथुन कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप यादव, मनोज साह, प्रल्हाद यादव, विनोद राम, पंकज मंडल, मो0 इसराफिल, उपेन्द्र यादव, ज्योतिष साह, केशव कुमार, बिंदेश्वरी मालाकार, रामधारी यादव, जयप्रकाश मालाकार, भागवत मालाकार, बमशंकर, दिलखुश कुमार,अरुण साह, पप्पू गुप्ता, मनीष साह ,कौशल किशोर साह,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थें।
