बिहार

चोरों ने ताला तोड़कर घर में आलमीरा तोड़ कर लाखो का जेवरात लेकर हुआ फरार

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): चौक थाना के लल्लू बाबू के कूचा इलाके का, जहाँ चोरों ने रात के सन्नाटे में बंद घर का ताला तोड़कर घर मे दाखिल हुआ और आलमीरा तोड़ कर जेवरात,कीमती सामान और नकद रुपये समेत लगभग 25 लाख रुपये से ऊपर की चोरी कर चलते बने।

वही पड़ोसियों द्वारा चोरी की सूचना मिलते ही गृह स्वामी के घर आने पर पहुँचे तो पता चला कि उसके घर मे चोरो ने चोरी कर ली है। चोरी की खबर मिलते ही गृह स्वामी अपने घर पहुंचे।जहां मेन दरवाजा और कमरे का ताला टूटा हुआ है ,वही कमरे में प्रवेश करने पर आलमीरा और गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ पाया और सारा सामान बिखरा हुआ पाया।

Advertisements
Ad 1

साथ ही गहने और कीमती सामान गायब पाया। वही पीड़ित गृह स्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी ।जहां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छान बीन की और आस पास लगे CCTV फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुट गई है।

पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि सभी परिवार अपने घर मे ताला लगाकर परिवार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे । इसी का फायदा चोरों ने उठाया और चोरी की । वही चोरी की सूचना पड़ोसी द्वारा फोन पर दी गई ।जहां घर पहुंचने पर पता चला की दरवाजा और आलमीरा का ताला टूटा पाया और 25 लाख रुपए के समान चोरी पाया ।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: