इमामगंज(जितेन्द्र कुमार): पुलिस अनुमंडल अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र के कनरगढ़ गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर भाकपा माओवादी के नाम से पोस्टर जारी कर घमकी दिया गया है. सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और मुंशी को सजा-ए-मौत का फरमान जारी किया है.
नक्सली द्वारा छोड़े गए पर्चे में लिखा गया है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि जो कनरगढ़ गंगटी से कोठी मोड़ तक सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. वह बंद किया जाए. कार्य करने वाले संगठन के नियम के विरुद्ध काम कर रहे है. बहुत जल्द दोषी व्यक्ति को संगठन के नियम भंग करने के अपराध में कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
पर्चा के माध्यम से सड़क में लगे मजदूरों को हिदायत दी जाती है कि अविलंब काम को बंद करे. अन्यथा संगठन नियम भंग करने के अपराध में सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी. इसके साथ ही ठेकेदार और मुंशी को सजा-ए-मौत की फरमान जारी किया है. वही नक्सलियों के द्वारा पर्चा छोड़े जाने से ठेकेदारों का मुंशी सड़क निर्माण कार्य को तत्काल बंद कर दिया है. इस संबंध से कोठी थाना प्रभारी सभापति चौधरी ने बताया कि घटना स्थल पर गये थे. पर्चा बरामद नही हुआ है.
मामले की छानबीन की जा रही है. इधर डीएसपी मनोज राम ने बताया कि सीआरपीएफ के द्वारा पर्चा बरामद की गई है. पर्चा को सत्यापित किया जा रहा है कि यह पर्चा नक्सली का है या असमाजिक तत्वों का है. छानबीन किया जा रहा है. पर्चा में जिनका नाम है उनसे भी सत्यापन किया जा रहा है।
