बिहार

युवक ने घरेलू विवाद में जीवन लीला कर ली समाप्त

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): चौक थाना क्षेत्र के बारे की गली इलाके में 40 वर्षिये युवक ने घरेलू विवाद में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बही आत्म हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वही मृतक की पहचान बारे की गली का रहने वाला 40 वर्षीय धीरज कुमार पांडेय के रूप में किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक के घर में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद का चल रहा था और अब इस तरह की घटना घट गई है।

मृतक का भाई ने बताया है की संपत्ति बटबारा और जमीन बेचने में आ रही अड़चन को लेकर मानसिक तनाव था और इसी को लेकर आत्म हत्या कर लिया। हत्या है या आत्म हत्या पुलिस इन सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। ब

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित