बिहार

फुलकाहा पुलिस ने अंचरा से गुप्त सूचना के आधार पर 1710 बोतल नेपाली शराब किया बरामद तस्कर फरार

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना पुलिस ने देर शाम फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंचरा गांव स्थित राजभर टोला के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मकई के खेत से 1710 बोतल दिलवाले नेपाली नामक शराब बरामद किया है। जबकि मौके से शराब तस्कर भागने में कामयाब रहे।

मामले की पुष्टि करते हुए फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर के द्वारा वहां पर जमा करके सुपौल जिले में तस्करों के द्वारा खपाया जाता है। इसकी सूचना उन्हें लगातार मिल रही थी। इसी के आलोक में पुलिस टीम के साथ पहुंचकर यह कार्रवाई की।

Advertisements
Ad 1

थानाध्यक्ष ने बताया कि जूट के 19 बोरे में बंद नेपाली दिलवाले नामक शराब था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर से भागे शराब तस्करों की पहचान कर ली गई है और वह तस्कर कई बार जेल जा चुके हैं और जगह से शराब बरामद किया गया है वहां से कुछ ही दूरी पर शराब माफिया का घर है।

शराब तस्करी के मामले में अभी भी उन पर केस दर्ज है और फरार चल रहे हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे एएसआई श्रीराम शर्मा, रविंद्र भारती, चौकीदार ललित पासवान के अलावे आधे दर्जन पुलिसकर्मी शामिल थे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फुलकाहा थाना क्षेत्र में प्रत्येक दिन लाखों की शराब का तस्करी बड़े पैमाने पर किया जाता है।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: