क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking : व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी मे अपराधी फिर से बेखौफ़ होते देखे गए। इस वक्त की हत्या की खबर पटना सिटी से आरही हैं। जहां अपराधियों द्वारा व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। हत्या के बाद आसपास के लोगों मे दहशत का महौल बन गया हैं।

घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के सदर गली काठ की देवी जी के पास का हैं, जहां 42 वर्षीय देवी चौधरी को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इधर गोली चलने से आसपास के लोग सहम से गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना और डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन मे जुट गई हैं। हालांकि हत्या किन कारणों से हुई इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी हैं। खबर लिखें जाने तक पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

हर घर तिरंगा : किशनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सूबे के शहरी क्षेत्रों में 598 स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी, मात्र 2 रुपये में होगा इलाज

error: