पंजाब

बस सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई

तलवाड़ा(प्रवीन सोहल): सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे तलवाड़ा के समीप चीर दा खुह के पास खालसा कंपनी की बस नंबर- पीबी 07 एसी 7997 जो तलवाड़ा से दसूहा जा रही थी, तभी चिर दा खुह के पास पहुंची बस अनियंत्रित होकर एक. सड़क किनारे पेड़. से टकरा गई जिससे बस में बैठे यात्रियों के साथ-साथ चालक व परिचालक भी हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए.

करीब 10 बुरी तरह घायल लोगों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया जा रहा है. तलवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है.यहां यह गौर करने वाली बात है कि क्या उक्त कंपनी की बसें जो पहले ही लोगों की जान गंवा चुकी हैं।

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

error: