बिहार

जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की एक बैठक आयोजित

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): आज अरोड़ा हाउस हाजीगंज पटना सिटी में जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की एक बड़ी तैयारी बैठक आयोजित की गईं जिसका विषय था 24 जनवरी को जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री, गरीबो के मसीहा कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती, जो जनता दल यू के द्वारा बापू सभागार में होगी।

इसको ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति बनी और उसकी तैयारी पर चर्चा हुई।आज के इसके मुख्य अतिथि ,मुख्य वक्ता पूर्व विधान पार्षद,सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता,न्यास परिषद के सदस्य डॉ रणबीर नंदन जी थे। उन्होंने कहा पटना महानगर हर कार्यक्रम मे ऐतिहासिक सफल बनाने मे मददगार साबित हुआ है और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।

पटना महानगर आसिफ कमाल ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा ने बताया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी गरीबो के मसीहा थे।आज इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुड्डू पाठक ने किया।संचालन मुकेश ठाकुर और विक्की निषाद ने किया।एक बैठक गुरु गाविंद सिंह सेक्टर में संजीव कुशवाहा की अध्यक्षता में भी हुई।

आज इस बैठक को सफल बनाने मे पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल, प्रवक्ता अनन्त अरोड़ा, राजकुमार पटेल, अंजनी पटेल, प्रमोद गुप्ता, विक्की निषाद, गुड्डू पाठक, संजीव कुशवाहा, प्रवीण चौधरी, आफताब गुड्डू, मनोज शर्मा, पूनम मेहता, रेनु कुशवाहा, लाजवंती देवी,सूरज ठाकुर, मो मुख्तार, पीयूष पांडे, संतोष अग्रहरि, मो जावेद, पप्पू पटेल, संजय कुमार, मनोज कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, राजेश कुमार, कन्हाई पटेल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: