बिहार

संपतचक नगर परिषद का प्रथम मुख्य पार्षद के तौर पर मुख्य पार्षद अमित कुमार ने लिया शपथ

बिहार नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के क्रम में नगरपालिकाओ से नवनिर्वाचित, पार्षदों, उप मुख्य पार्षदो, एवं मुख्य पार्षदों को 13 जनवरी (शुक्रवार) को शपथ ग्रहण करवाया गया।बिहार में नगर निकाय चुनाव पर काफी समय से ग्रहण लगा हुआ था, सारे नवनिर्वाचित पार्षद संशय में थे कि शपथ ग्रहण होगा या नहीं लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा शपथ का दिन 13 जनवरी (शुक्रवार) को तय कर दिया गया था।

संपतचक नगर परिषद क्षेत्र प्रथम बार नगरपरिषद घोषित होने के बाद सारे निर्वाचित पार्षदों को उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानीय ने शपथ ग्रहण करवाया। वही उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के अध्यक्षता में संपतचक प्रखंड के सभागार में मुख्य पार्षद पद का अमित कुमार का शपथ ग्रहण करवाया,शपथ ग्रहण होने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि हम पहले भी अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर जनता का सेवा करते थे।

Advertisements
Ad 1

लेकिन अब शपथ ग्रहण होने के बाद और भी ज्यादा अपने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के द्वारा बनाए गए सारे गाइडलाइन को पालन करते हुए जमीनी स्तर से जनता की जरूरतों को पूरा करेंगे ताकि हमारा संपतचक नगर परिषद क्षेत्र सुंदर और सुनहरा बन सके। जनता ने जो हम पर प्यार और भरोसा दिखाया है ,उस भरोसे पर हम जरूर खरा उतरेंगे।

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: