फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): भाकपा माले के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल रविदास ने पटना में एक रिहायशी वा व्यावसायिक इलाके में निर्माण कार्य स्थल से मिट्टी धंसने से मजदूरी की मौत और घायल हो जाने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।
उन्होंने सरकार से इस मामले में मृतक के परिवार को 10 लाख मुआवजा और घायलों के उचित इलाज प्रबंध की व्यवस्था की मांग की है।
मिट्टी धसने से एक मजदूर की मौत पर विधायक गमगीन हुए। पटना के एस पी वर्मा रोड में सुरभि धावा के पीछे काम कर रहे मजदूरों को मिट्टी की धसना गिरने से एक कि मौत हो गई जबकि चार मजदूर घायल होने की घटना पर विधायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया की हताहत सभी मजदूर पुनपुन प्रखंड के बेहरावां गाँव के रहने वाले हैं।जिसमे सुजीत दास(40) को मौके पर ही मौत हो गई। रमेश दास, अखिलेश प्रसाद, लड्डू प्रसाद ,मिठू दास घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी विधायक गोपाल रविदास मृतक को देखने पीएमसिएच पटना हॉस्पिटल पहुँचे।
इसके बाद घायल अखिलेश, लड्डू से कोतवाली थाना पटना पहुँचकर घटना की पूरी जानकारी लिया।विधायक ने सरकार से मृतक को दस लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये मुआवजा की मांग किया है।
