क्राइमबिहार

नौबतपुर के शेखपुरा डिहरा गांव में कट्टा फैक्ट्री का उद्भेदन

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके में आवाज हथियार बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में किया ।

एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा के मुताबिक नौबतपुर के डीहरा शेखपुरा गांव में छापामारी कर पुलिस ने अवैध रूप से चलाई जा रही मिनी कट्टा और पिस्तौल बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है । इस अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को बाप बेटा मिलकर चला रहे थे।

यहां से अवैध हथियार बनाने में संलिप्त 4 पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने वाले यंत्रों और सामग्री को भी जप्त किया है। पुलिस को अवैध हथियार बनाने वाले अपराधियों ने बताया है कि यह लोग कई लोगों को हथियार बनाकर अब तक सप्लाई कर चुके हैं ।

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री से हथियार खरीदने वालों के यहां भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

दरअसल, पटना के नौबतपुर थाना अंतर्गत ग्राम शेखपुरा से अवैध हथियार बनाने एवं मरम्मत करने से संबंधित औजार बरामदगी एवं चार अभियुक्तों की गिरफतारी पुलिस टीम ने किया है। इस टीम में नौबतपुर थाना थानाध्यक्ष रफीकूर रहमान एवं पिपरा थानाध्यक्ष आर के पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस पदाधिकारी अपने सशस्त्र बल के साथ अभियुक्त के घर पहुँचकर घेराबंदी कर छापेमारी करना शुरू किया तो घेराबंदी के बाद देखा गया कि दो व्यक्ति घर से बाहर भागने का प्रयास कर रहा है, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया।

Advertisements
Ad 1

इनके निशानदेही पर इस अवैध हथियार बनाने वाले दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफतार अपराधीयों द्वारा पूछताछ में अपनी संलिप्तता उपरोक्त घटना में स्वीकार किया और बताया कि यह काम बहुत दिनों से कर रहा है ।

इतना ही नही गिरफ्तार विश्वकर्मा ने बताया कि आज से करीब 20 साल से पहले भी अवैध हथियार बनाने के मामले जेल भी गया हूँ। जेल से छुटने के बाद द्वारा अवैध हथियार बनाने का धंधा शुरू कर दिया। वर्तमान में इनके काम में इनका पुत्र सोनू कुमार भी सहयोग करता है और तैयार समान को पार्टी के पास पहुंचाता है।

इनके द्वारा तैयार किया गया हथियार सुनिल दास पिता स्व० मौजी दास निवासी चकिया थाना पिपरा ,राधेश्याम कुमार उर्फ बीरू यादव पिता अर्जुन राय निवासी-नसोपुर थाना-नौबतपुर , संजीत कुमार उर्फ नीतीश उर्फ मन्त्री पिता धीरेन्द्र सिंह निवासी-धूपारचक थाना- जानीपुर एवं मो० बरफाती निवासी ग्राम श्रीवर गोपालपुर थाना-नौबतपुर को बेचते रहे हैं ।

पुलिस को पूछताछ में हथियार बनाने वालों ने बताया कि देसी कट्टा 10 से ₹12, 000 में एवं पिस्टल 32 से ₹35,000 में बेचते थे।

इनके अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री से पुलिस ने पास बेस मशीन , हेक्सा ब्लेड फेम, चैरल का खोखला रड, गुणा काटने वाला उपकरण , छोटा बड़ा रेती ,छोटा बड़ा छेनी, हथौड़ी, सुम्मा, पेचकस, इलेक्ट्रीक कटर भारी मात्रा में बरामद किया है।

एडिशनल एसपी के मुताबिक सोनू कुमार पिता संजीत विश्वकर्मा संजीत विश्वकर्मा पिता स्व० फुलचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम शेखपुरा थाना नौबतपुर के साथ ही राधेश्याम कुमार उर्फ बील यादव पिता अर्जुन राय निवासी ग्राम नसोपुर थाना-नौबतपुर एवं संजीत कुमार उर्फ नीतीश उर्फ मंत्री पिता धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धुपारचक थाना-जानीपुर जिला-पटना को हथियार बनाने एवं मरम्मत करने से संबंधित औजार के साथ गिरफतार किया गया है।

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

error: