औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): कुटुंबा विधायक राजेश राम को बिहार विधानसभा ने मगध विश्वविद्यालय का अधिषद (सीनेट) सदस्य मनोनीत किया गया है इस मौके पर इन्होंने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी और अपने नेता राहुल गांधी जी, बिहार के समस्त नेताओं, प्रभारी के प्रति आभार, धन्यवाद प्रकट किए हैं।
आगे उन्होंने कहा की आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि हमें जो जिम्मेदारी दी गयी है उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तत्परता से करूंगा। मगध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्या से लेकर मगध विश्वविद्यालय की प्रमुख समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करूंगा और समस्याओं के समाधान हेतु प्रयत्न करूंगा।
कुटुम्बा विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक सह संचेतक सत्तारूढ़ दल विहार विधान सभा के श्री राजेश कुमार को बिहार विधान सभा की सचिवालय की अधिसूचना सं. निर्वाचन 12/2023-96 दिनांक 09-01-2023 के द्वारा मगध विश्वविद्यालय गया का अधिषद (सीनेट) बनाया गया है।
इस हर्षित कार्य के लिए महागठवन्धन समेत शिक्षविद एवं सामाजिक कार्यकताओं ने बधाई दिये है।
बधाई देने वाले में, निलम सिंह, विजय कुमार वर्मा , प्रखण्ड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार , कांग्रेस अनु जाति जिल्ला अजय राम, प्रवक्ता रामाकान्त पाण्डेय,, अकबर अली, नलिंद्र ,विरेन्द्र मेहता, कृष्णा यादव, BDC प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, सुरेन्द्र एक अशोक राम, महाराज मेहता, डा0 प्रकाश वर्मा, एमलगन वर्मा, मो0 नेहाल रंजन पाल मो० जैकी, राजा राम जनेश्वर यादव, मनु राम, मुगल यादव महेन्द्र यादव, विनोद चंद्रवंशी प्रताप चन्द्रवंशी समेत दर्जनों कार्यकता आदि ने सभी अपने विधायक राजेश राम के प्रति आभार प्रकट किया है।
