बिहार

बेला एसएसबी ने छापेमारी कर नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!


अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया ओपी थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के वार्ड नंबर 10 में एसएसबी 56 वीं बटालियन बेला के जवानों ने छापेमारी कर 642 पीस नशीली टेबलेट एवं 30 बोतल कोरेक्स सिरप के साथ आरोपित जोखन यादव को गिरफ्तार किया है।

बरामद नशीली दवा एवं गिरफ्तार आरोपित को बसमतिया ओपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार युवक का नाम जोखन यादव बेला पंचायत के वार्ड संख्या 10 शामिल है। मामले की पुष्टि बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने की है। गिरफ्तार युवक का कागजी खानापूर्ति के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, मोबाइल पर बात करने का दबाव

error: