पंजाब

8 चोरी के मोटरसाईकिल सहित चोर काबू, पुलिस रिमांड पर

अबोहर(शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, हैडकांस्टेबल सिकंदर पाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मनदीप सिंह उर्फ मन्नु पुत्र सुरजीत सिंह वासी पक्का सीडफार्म को चोरी के 8 मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मामले कीजांच जारी है।

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

error: