क्राइमताजा खबरेंबिहार

दोस्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दोस्त विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गौरीचक थाना के तारणपुर गांव में बीती रात घर के पास दलान में बैठे एक शख्स विनय सिंह की उसके दोस्त ने ही गोली मार कर हत्या कर दिया। हत्या का कारण रूपया का विवाद बताया जाता है। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग गोली से घायल विनय सिंह को लोग इलाज के लिए लेकर अस्पताल भागे मगर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अस्पताल में डाक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर पा कर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। पुलिस को मरने वाले के परिजनों ने बताया कि उसके दोस्त ने उनकी गोली मार कर हत्या रूपयों के विवाद में कर दिया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि तारणपुर निवासी विनय सिंह रात के समय घर के पास बैठका में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग जिसमें एक उनका मित्र सुधीर सिंह आया और रूकने के साथ ही कमर से पिस्तौल निकाल कर विनय सिंह को सीने में गोली मार कर फरार हो गया। विनय सिंह और सुधीर सिंह दोनों दोस्त थे और एक साथ जमीन खरीदने बेचने का धंधा किया करते थे। कुछ माह पूर्व दोनों में 6 लाख रूपया के लिए विवाद हो गया था।

Advertisements
Ad 1

विनय सिंह रूपयों की मांग सुधीर सिंह से कर रहा था। सुधीर सिंह रूपया देना नहीं चाह रहा था। इसी विवाद में उसने विनय सिंह की हत्या कर दिया। हत्या की खबर पा कर थानाध्यक्ष गौरीचक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधीर सिंह भी इसी गांव का रहने वाला है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर करवाई की जायेगी। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: