बिहार

श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कनक भूषण मिश्र के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम महाविद्यालय के N.C.C तथा N.S.S के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

महाविद्यालय के छात्र भगत सिंह चौक से महाविद्यालय तक प्रभातफेरी का आयोजन किया तथा भारत माता की जय हो, महात्मा गांधी अमर रहे, जैसे गगनभेदी नारों से पूरा सिटी का वातावरण गुंजायामन हो गया महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०)के. बी. मिश्र ने N.C.C के परेड की सलामी ली तथा झंडोत्तोलन किया।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी बड़ी मेहनत से हासिल हुई है। इस आजादी को अक्षुणय बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह, झांसी की रानी, लक्ष्मीबाई का उदाहरण देकर सबको कर्तव्य पथ के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों का कोई अभाव नहीं है।आप सब नियमित रूप से महाविद्यालय तथा पठन-पाठन की अच्छी शुरुआत करें। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सभी विभागों को पुनरुद्धार किया जा रहा है। पुस्तकालय को नया रूप दिया जा रहा है। NAAC के लिए SSR जल्दी से महाविद्यालय जमा करने जा रहा है।

महाविद्यालय का चौमुखी विकास हो रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रोअरुण कुमार,डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ विकास कुमार, डॉ फजल अहमद, डॉ उमेश कुमार, डॉ एस.टी.असलम, डॉ मो. अब्बास, डॉ इम्तियाज अहमद, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ नंद कुमार यादव, सहित भारी संख्या में इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र/छात्राएं, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: