ताजा खबरेंबिहार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पैदल मार्च कर चलाया जागरूकता कार्यक्रम

अररिया(रंजीत ठाकुर): मंगलवार 2 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा”अभियान के तहत 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा की वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रभारी अध्यक्षा श्रीमती नमिता राय सरकार द्वारा समस्त सदस्यों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय तिरंगा के महत्वपूर्ण व गौरवशाली

Advertisements
Ad 1

इतिहास को बताते हुए कहा कि गर्व के साथ अपने अपने आवास पर सभी लोग तिरंगा फहराऐं। तथा उन्होंने राष्ट्रीय झंडा संहिता 2002 एवं दिसंबर 2021 में हुए संशोधन सहित झंडा की मुख्य विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। तत्पश्चात समस्त संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों द्वारा तिरंगा झंडा, बैनर एवं पोस्टर के साथ पैदल मार्च कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी की समस्त संदीक्षा सदस्याओं एवं बहुतायत संख्या में महिला कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: