बिहार

फुलकाहा शुक्र हाट सैरात महाल की भूमि से अतिक्रमण कराया मुक्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना अंतर्गत शुक्र हाट फुलकाहा में आज मंगलवार को सैरात महाल की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर चला सरकारी बुलडोजर। इस अभियान में मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल पदाधिकारी नरपतगंज शंभू प्रकाश तथा राजस्व अधिकारी उत्तम राहुल के साथ नरपतगंज थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार दल बल के साथ उक्तस्थान पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमण हटाने का मुख्य कारण हॉट प्लॉट में शेड का निर्माण किया जाना है। वहीं अतिक्रमण हटाए जाने से लगभग 50 वर्षों से बसे लोगों में आक्रोश का माहौल देखा गया।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग हॉट प्लॉट में दुकान चलाकर अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे थे, हम लोगों को इसके अलावा कोई जीविकोपार्जन का रास्ता नहीं था, आज हमलोगों का पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। हम लोग करें तो क्या करें? बताते चलें कि लगभग 50 दुकान को हटा दिया गया है,50 परिवारों का भरण पोषण दुकान चलाकर ही किया जाता था।वहीं बरसों से बने मानव सेवा संस्थान को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। संस्था के संस्थापक संजय सिंह ने पदाधिकारी से बताया कि अतिक्रमण वाद के विरुद्ध उच्य न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है। लेकिन पदाधिकारी ने एक भी नहीं सुना कहा ए स्टे ऑर्डर लेकर आइए तभी जाकर अतिक्रमण वाद रुकेगा, अन्यथा नहीं।

Related posts

बकरीद को लेकर ग्रामीण इलाकों में पुलिस अलर्ट, गौरीचक और संपतचक में फ्लैग मार्च

विश्व आपातकाल दिवस पर एम्स पटना में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फुलवारी शरीफ समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई बकरीद की नमाज

error: