बिहार

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में पदाधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार 28 जुलाई को सरकार के आदेशानुसार जिला पदाधिकारी, अररिया, इनायत खान के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के कई पंचायतों में जांच दल में शामिल पदाधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं सहित शिक्षा, स्वास्थ, आदि योजनाओं का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान कई पंचायतों में चलाई जा रही योजनाओं में गड़बड़ी पाया गया है। जांच दल के द्वारा जहां भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाया जा रहा है, वहीं भ्रष्टाचारियों के द्वारा साक्ष्य को छुपाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

प्रखंड क्षेत्र में जांच दल में शामिल पदाधिकारियों में उप विकास आयुक्त अररिया, अपर समाहर्ता अररिया, निदेशक, डीआरडीए अररिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अररिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया,वरीय उप समाहर्ता अररिया, आदि मौजूद थे।

Related posts

खगौल के ज्वेलर्स दुकान चोरी कर भाग रहे एक महिला चोर गिरफ्तार!

एआई और तकनीक से जनजातीय विकास को मिलेगी नई दिशा, पटना में कार्यशाला आयोजित

बिहार से बैंकॉक की फ्लाइट से लेकर इथेनॉल प्लांट तक, सम्राट कैबिनेट में 13 एजेंडों पर लगी मुहर

error: