बिहार

लंबित कांडों का जल्द करें निपटारा, अपराध पर कसें शिकंजा: एसडीपीओ

जमुई(मो० अंजुम आलम): मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार के द्वारा बारी -,बारी से सभी थाना के कांडों की समीक्षा की।

संबंधित थानाध्यक्षों से क्षेत्र में हुए घटना दुर्घटना से भी अवगत हुए साथ ही केस के निष्पादन का भी जायजा लिया। वहीं थानाध्यक्षों के द्वारा बारी -बारी से एक महीने के कार्यों का लेखा – जोखा एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान चल रहे केसों का जायजा लेते हुए सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। कई मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी करने और अपराध पर शिकंजा कसने के लिए सख्त हिदायत थानाध्यक्षों को दिया गया। इसके अलावा उन्होंने नियमित रूप से वाहनों के कागजात जांच करने, हेलमेट के प्रति बाइक चालकों में जागरूकता पैदा करने एवं थाना में फरियाद लेकर आए महिलाओं और वृद्धजनों पर विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीपीओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीना की तरह रविवार को अपराध गोष्ठी के तहत सभी थानाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई है और बेहतर कार्य करने को लेकर प्रेरित भी किया गया है। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने और लंबित कांडो के निष्पादन को लेकर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार, खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, मलयपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार, बरहट थानाध्यक्ष चितरंज कुमार,महिला थानाध्यक्ष मधु मालती, एससी/एसटी थानाध्यक्ष स विभांशु शेखर भाष्करम समेत विभिन्न थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: