बिहार

तालाब में डूब गए दो बच्चे, दोनों की मौत!

झारखण्ड(न्यूज़ क्राइम 24): देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरदलाकुंड स्थित तालाब में डूबने से शनिवार को दो मासूमों की मौत हो गई। मृतक पांच वर्षीय देवा कुमार व छह वर्षीय किशन कुमार पास में ही धपरा टोली के रहने वाले थे।घटना के संबंध में बताया गया कि दिन के करीब 11 बजे दोनों घर से निकले थे। काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। कई जगहों पर उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में इन लोगों ने हरदलाकुंड स्थित तालाब के किनारे पर दोनों बच्चों का कपड़ा देखा। उसके बाद दोनों के तालाब में डूब जाने की आशंका हुई।लोगों ने तालाब के अंदर गोता लगाकर दोनों मासूमों का शव बाहर निकाला।स्थानीय लोगों ने बताया कि स्नान करने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए। गहराई में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि बरसात होने से अचानक तालाब का जलस्तर कुछ बढ़ गया है। मृतक देवा के पिता विजय डोम व किशन के पिता मुन्ना डोम सफाई कर्मी का काम करते थे। तालाब में शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। हालांकि पुलिस केस न हो। इस कारण घर वाले दोनों शव लेकर चुपचाप लेकर चले गए। इस घटना से दोनों मासूमों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में कुछ लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: