बिहार

शिक्षा को हथियार बनाकर ही अल्पसंख्यक समाज का उत्थान संभव : प्रोफेसर ईलैया

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): कोई भी समाज उस समय तक तरक्की नहीं कर सकता जब तक समाज के नौजवान शिक्षित होकर आगे नहीं आएंगे। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज को सही ढंग से इंपावरमेंट देकर अधिकारों के प्रति जागरूक कर सकता है। यह विचार गुरुवार को देर शाम राजधानी पटना के पॉश कॉलोनी हारून नगर सेक्टर 2 में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध चिंतक व लेखक प्रोफेसर कांचा इलैया शेफर्ड ने व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा अल्पसंख्यकों को आम नागरिकों के अतिरिक्त कुछ अन्य अधिकार भी दिए गए हैं जो कि उनको समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रोफेसर इलैया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। आज तकनीक का युग है ऐसे में तकनीकी शिक्षा को हासिल करके ही अल्पसंख्यक और वंचित समाज के लोग अपना भविष्य संवार सकते हैं। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर हम सेक्युलर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा, प्रोफेसर दिलीप पाल , विजय चौधरी प्रोफ़ेसर रामस्वरूप भगत, डॉ विनोद पाल, कमल पाल इंजीनियर संजय पाल समेत अन्य शामिल रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: