ताजा खबरेंबिहार

Breaking: बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, लोगों को घरों से बाहर नही निकलने की अपील

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों को आज राहत मिली है। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना, वैशाली, लखीसराय, बांका, पूर्वी चंपारण, जमुई, मुंगेर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम  चंपारण, गया, नवादा,  शेखपुरा, नालंदा, सिवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल जिले के जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है। वहीं लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।

Related posts

पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

एम्स पटना में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिंदी प्रतिज्ञा समारोह आयोजित

श्री श्याम मंदिर पटना सिटी में चौक चंदा सिंधारा का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

error: