क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने शराब के साथ दो तस्कर को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के बाहरी चौकी पथराहा के जवानों ने तस्करी का शराब के साथ दो व्यक्ति सहित एक मोटरसाइकिल को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को समय करीब 3:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार के निर्देश पर पथराहा कैंप के जवानों ने सीमा पिलर संख्या-189/3 मानिकपुर गांव के समीप दो व्यक्ति होंडा मोटरसाइकिल से नेपाल के तरफ से आ रहा था।शक के आधार पर जवानों ने उक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी किया तो मोटरसाइकिल से 168 बोतल दिलवाले नामक शराब बरामद हुआ। वहीं मौके से ही दोनों व्यक्ति सहित मोटरसाइकिल को जप्त कर कैंप लाया गया जहां उक्त दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने रंजन कुमार,पिता दिनेश मेहता, ग्राम ब्रह्मापुर, वार्ड संख्या-पांच थाना बिरपुर,एवं रंजीत कुमार पिता राजदेव राम,ग्राम पदुम नगर, वार्ड संख्या-दो करजाईन, थाना बीरपुर ने बताया कि शराब तस्करी कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र के बाजारों में ले जा रहे थे। शराब व तस्कर सहित जप्त सामग्रियों का कागजी खानापूर्ति के बाद एक्साइज विभाग अररिया को सुपुर्द किया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट

error: