धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरणी मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर एक मालवाहक ने रविवार की देर रात लगभग 1 बजे डिवाइडर में जोरदार टक्कर मार दिया । घटना में मालवाहक वाहन संख्या जेएच 05 डीबी- 0336 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।मालवाहक के डिवाइडर से टकराने के कारण पास लगा एक बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं ।देर रात स्थानीय लोगों की मदद से चालक को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है । वाहन में जूट का बोरा लोड है खबर लिखे जाने तक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।
