ताजा खबरेंबिहार

दो पक्षों में हुई झड़प में आधा दर्जन घायल

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र के सोनापुर में गुरुवार की देर संध्या दो पक्षों में हुई झड़प में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बथनाहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए तीन मोटर साईकिल को भी जब्त कर लिया है। हालांकि घटना का अभी तक कोई भी स्पष्ट कारण का पता नही चल पाया है। दोनों पक्षों के द्वारा जहां घटना को लेकर अलग अलग बात बताई जा रही है। वहीं मामले में दोनों पक्षों के द्वारा बथनाहा ओपी में दिए आवेदन में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। इधर ओपी अध्यक्ष नन्द किशोर नंदन ने बताया कि घटना में दोनों तरफ से लोग घायल हैं जिनका ईलाज अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में कराया जा रहा है। वही उन्होंने दिए आवेदन के आधार पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

Advertisements
Ad 1

वही गिरफ्तार एक पक्ष से अमौना निवासी- मो0 सहजादा पे0-रिजाबुल वही दूसरे पक्ष से सोनापुर निवासी मोo- मजेबुल पेo-नसीर मो मासूम पेo- स्फाज मो फिरदौस व सहजाद पेo साकिर आदि है वहीं जब्त किए गए तीनों मोटर साइकिल में अपाची, सुपर सपेलेंडर एवं होंडा बाइक शामिल है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: